• Fri. Oct 18th, 2024

उत्तराखण्ड दर्शन

समस्त उत्तराखण्ड आपके मोबाईल पर

दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का हुआ देहावसान, उद्योग जगत में शोक की लहर 

भारत के सबसे बड़े उद्योगपति टाटा संस के मानद प्रमुख रतन टाटा का बुधवार की रात निधन हो गया। बताया जा रहा है कि उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। रतन टाटा के निधन पर टाटा समूह के अध्यक्ष एन चंद्रशेखर ने कहा कि हम अत्यंत दुख के साथ रतन नवल टाटा को विदाई दे रहे हैं। वह एक असाधारण नेतृत्वकर्ता थे जिनके अतुलनीय योगदान से न केवल टाटा कंपनी बल्कि राष्ट्र को भी नए आयाम मिले हैं। बता दें कि टाटा समूह ने उनके नेतृत्व में अपने अंतरराष्ट्रीय स्तर का विकास किया। साथ ही परोपकार और समाज के विकास के लिए रतन टाटा का जीवन समर्पित रहा। उन्होंने अपने कर्मों से लाखों लोगों के जीवन को प्रभावित किया है। शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य सेवा तक उनके द्वारा किए गए कार्यों ने समाज में गहरी छाप छोड़ी जिससे आने वाली पीढ़ियां भी हमेशा प्रेरित‌ होती रहेंगी। उत्तराखंड दर्शन ऐसी महान विभूति श्री रतन टाटा जी को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित करता है।

Follow by Email
WhatsApp