• Tue. Sep 17th, 2024

उत्तराखण्ड दर्शन

समस्त उत्तराखण्ड आपके मोबाईल पर

हल्द्वानी में आवारा जानवरों  को पकड़ने का अभियान फिर शुरू हुआ।

आवारा जानवर बन रहे हैं हल्द्वानी में जाम व दुर्घटनाओं का मुख्य कारण, जिन्हें पकड़ने के लिए नगर निगम द्वारा अभियान फिर से चला दिया गया है। 

मुख्य नगर आयुक्त विशाल मिश्रा का कहना है कि नगर निगम द्वारा दो गौशालाएं संचालित की जा रही हैं जिनमें आवारा जानवरों  को रखने की व्यवस्था शुरू कर दी गई है।  

इन आवारा जानवरों को पकड़ने की मांग स्थानीय लोगों द्वारा बड़े लंबे समय से की जा रही थी इन लोगों के द्वारा की गई  मांग के कारण ही यह अभियान पुनः शुरू हो पाया है। 

सूत्रों के अनुसार नगर निगम द्वारा ले जाए गए, पशुओं की संख्या अधिक होने पर उन्हें  वापस सड़कों पर छोड़ दिया जाता है, जिस कारण इनकी संख्या में कोई कमी नहीं आती है।  

जनसामान्य तो आवारा पशुओं से परेशान है ही साथ ही प्रशासन व नगर निगम की लापरवाही के कारण आवारा पशुओं को भी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। 

इस स्थिति में प्रशासन को आवारा पशुओं के रखरखाव का कोई स्थायी समाधान निकालना चाहिए।

Follow by Email
WhatsApp