• Fri. Oct 18th, 2024

उत्तराखण्ड दर्शन

समस्त उत्तराखण्ड आपके मोबाईल पर

यमुनोत्री धाम के लिए हेली सेवा का निर्माण कार्य शुरू 

अब केदारनाथ की तरह यमुनोत्री धाम के लिए भी उत्तराखंड सरकार जल्द ही हेली सेवा शुरू करने जा रही है। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन एवं विकास प्राधिकरण ने इस हेली सेवा को शुरू करने की जिम्मेदारी ली है। 

हेली सेवा से आसान होगी यमुनोत्री धाम यात्रा 

पहले से लोग केदारनाथ धाम जाने के लिए पैदल या घोड़े-खच्चरों का इस्तेमाल किया करते थे। लेकिन जब से केदारनाथ धाम जाने के लिए हेलिकाप्टर सेवा शुरू हुई, तीर्थ यात्रियों को यात्रा करने में आसानी हो गई। यमुनोत्री में हेलीपैड बनाने की जिम्मेदारी पर्यटन विभाग ने ली है। विभाग रोपवे के पास ही हेलीपैड का निर्माण कर रहा है। हेली सेवा शुरू होने से सरकार को उम्मीद है कि ज़्यादा से ज़्यादा श्रद्धालु यमुनोत्री धाम पहुँच पाएंगे। विभाग के मुताबिक इस सीजन में हेली सेवा शुरू नहीं हो पाएगी लेकिन अगले सीजन तक यमुनोत्री धाम के लिए हेली सेवा शुरू कर दी जाएगी। 

अक्टूबर में पूरी होगी चारधाम यात्रा 

यूकाडा के अधिकारियों ने बताया कि नई जगह पर हेलीपैड बनना शुरू हो गया है लेकिन मॉनसून सीजन की वजह से अभी काम रुका हुआ है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि निर्माण कार्य 15 सितंबर के बाद शुरू हो जाएगा। सरकार ने यह निश्चित किया है कि केदारनाथ की तरह ही यमुनोत्री में भी टेन्डर प्रक्रिया के जरिए ही हेली सेवा शुरू की जाएगी। 

Follow by Email
WhatsApp