• Tue. Sep 17th, 2024

उत्तराखण्ड दर्शन

समस्त उत्तराखण्ड आपके मोबाईल पर

आज से शुरू होगी केदारनाथ के लिए हेली सेवा 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीते दिनों केदारघाटी के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई निरीक्षण किया। उसके बाद उन्होंने अधिकारियों से केदारनाथ धाम के लिए शुरू होने वाली हेली सेवा एवं पैदल यात्रा के विषय में बातचीत की और यह आदेश दिए कि आज से केदारनाथ के लिए हेली सेवा शुरू की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि हेली सेवा 25 प्रतिशत की छूट के साथ शुरू की जा रही है। उनके मुताबिक हेली सेवा में जो छूट दी जाएगी, उसका वहन उत्तराखंड सरकार उठाएगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जल्द ही केदारनाथ धाम के लिए पैदल यात्रा भी शुरू कर दी जाएगी। मंगलवार सुबह सोनप्रयाग पहुंचकर मुख्यमंत्री धामी ने सभी आपदा प्रभावित जगहों का निरीक्षण किया। साथ ही सभी सरकारी दफ्तरों में चल रहे कार्यों की भी जानकारी ली। 

12 हजार लोगों का किया रेस्क्यू 

सोनप्रयाग में मीटिंग के दौरान मुख्यमंत्री ने बताया कि आपदा के दौरान सुरक्षा बलों ने करीब 12 हजार लोगों को मौत के मुंह से निकाला था। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जल्द ही पैदल मार्ग और खराब रास्तों को दुरुस्त करने का कार्य प्रशासन द्वारा शुरू कर दिया जाएगा। 

स्थानीय लोगों से की बातचीत 

मुख्यमंत्री ने जगह-जगह जाकर वहाँ के लोगों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। जिन लोगों के घर आपदा से प्रभावित हुए हैं, उन लोगों को मुख्यमंत्री द्वारा पूर्ण सुविधाओं का आश्वासन दिया गया।

Follow by Email
WhatsApp