• Fri. Oct 18th, 2024

उत्तराखण्ड दर्शन

समस्त उत्तराखण्ड आपके मोबाईल पर

उत्तराखंड में काल बन रही भारी बारिश, अब यमुनोत्री धाम हुआ जलमग्न। 

रुद्रप्रयाग जिले में बीती रात बनतोली संगम पर भारी बारिश के कारण पंच केदार में से द्वितीय केदार मदमहेश्वर को जोड़ने वाला पुल बह गया है।  

जिसके कारण मदमहेश्वर की यात्रा में आए यात्री वहीं फंस चुके हैं साथ ही साथ यमुना नदी के उद्गम में भी आतिवृष्टि के कारण यमुनोत्री धाम के मंदिर परिसर को भारी नुकसान हुआ है। मंदिर समिति का कार्यालय व रसोई भी  क्षतिग्रस्त हुई है। 

यह जानकारी पुरोहित महासभा के अध्यक्ष पुरुषोतम उनियाल ने दी है। 

उन्होंने यह भी बताया कि किसी भी तरह की जनहानि यहाँ  नहीं हुई है। 

बताया जा रहा है, कि यमुना के मुहाने पर एकत्रित पत्थरों के कारण मंदिर परिसर को अधिक नुकसान हुआ है।  

जानकीचट्टी यमुनोत्री पैदल मार्ग पर स्थित राममन्दिर के निकट रजिस्ट्रेशन केंद्र भी क्षतिग्रस्त हुआ है इसके साथ ही यमुनोत्री हाइवे ओजरी डाबरकोट मार्ग बंद होने से बड़कोट से सरकारी समूह को भी यमुनोत्री धाम आने मे समस्या हुई। एसडीएम मुकेश चंद्र रमोला ने भी कहा कि जनहानि नहीं हुई है किन्तु नुकसान काफी हुआ है मार्ग खुल जाने पर नुकसान का निरीक्षण किया जा सकेगा।

Follow by Email
WhatsApp